कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने राष्ट्रपति को बताया भाजपा का मोहरा!

 दिल्ली

देश के अंदर महिलाओं के साथ अपराध यूं तो अब आम बात है क्योंकि इसका ग्राफ अब ऊपर की ओर जा रहा है। परंतु कुछ अपराध ऐसे घटित होते हैं जिन पर जमकर राजनीति होती है उन्हें अपराधों में से एक आर.जी कार मेडिकल कॉलेज कलकत्ता में डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या का देखा जा रहा है।



इस वारदात के बाद राजनीति गर्म है भारतीय जनता पार्टी और समर्थक, ममता बनर्जी को घेरते हुए राजनीतिक कर रहे हैं। भाजपा की कई महिला नेत्रियों का कहना है ममता बनर्जी खुद एक महिला है उसके बावजूद इस तरह की घटना घटित हुई वहीं जांच को अब सीबीआई को सौंप दि गई है। 




इसी अपराधिक क्रत पर देश की राष्ट्रपति ने भी अपना बयान जारी किया है जिस पर उन्होंने कहा कि वह बहुत डरी हुई है और अब और नहीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस बयान के बाद विपक्ष हमलावर हुआ। इसी पर पलटवार करते हुए‌ कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने राष्ट्रपति को लेकर एक टिप्पणी की है। 




अलका लांबा ने कहा राष्ट्रपति को राजनीति से अलग रहना चाहिए, इसी घटना के आसपास के दिनों देश के अंदर बिहार में एक नाबालिक के साथ बलात्कार हुआ, महाराष्ट्र में एक बच्ची के साथ बलात्कार हुआ, उत्तराखंड में एक किशोरी के साथ बस में बलात्कार हुआ और कई की हत्या भी कर दी गई इसकी फेरिस बहुत लंबी है। इसी देश में मणिपुर है जहां तमाम महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार हुए और नग्न करके परेड कराई गई। ‌देश की राजधानी दिल्ली में महिला पहलवान यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाती रही और द्रौपदी मुर्मू से मिलने की गुहार लगाती रही परंतु राष्ट्रपति महोदय ने समय नहीं दिया। अगर उस समय राष्ट्रपति महोदय कुछ बयान देती है तो शायद कुछ हो जाता। 



तमाम घटनाओं का हवाला देते हुए अलका लांबा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को घेरा है। बंगाल के अंदर तमाम प्रदर्शन जो हो रहे है उसमें हिंसा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं इसका भी आरोप लगाया है। महाराष्ट्र में प्रदर्शन को राजनीति और बंगाल में प्रदर्शन को प्रदर्शन कहे जाने पर भाजपा को अलका लांबा ने घेरते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं और बेटियों को इंसाफ दिलाने में नहीं बल्कि राजनीति करने में ज्यादा सक्रिय है। 

#bangal #congress #modi #Kolkata #AlkaLamba #Draupadimurmu 



Featured Post

कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने राष्ट्रपति को बताया भाजपा का मोहरा!

 दिल्ली देश के अंदर महिलाओं के साथ अपराध यूं तो अब आम बात है क्योंकि इसका ग्राफ अब ऊपर की ओर जा रहा है। परंतु कुछ अपराध ऐसे घटित होते हैं जि...